वन पट्टा और खेलकूद का मुद्दा उठा, रूचिर तिवारी बोले- बच्चों के विकास में खेल जरूरी

खेलकूद एवं दौड़ भाग से बच्चों एवं युवाओं में होता है मानसिक एवं शारीरिक विकास- रूचिर तिवारी

वन भूमि में रहने वाले दलित आदिवासी एवं भूमिहीनों को वन पटा दे रेंजर-भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने रामगढ़ प्रखंड के ग्राम -बेड़मा, बभंडी नावाडीह, पंचलेवा गांव में ग्रामीणों के जन समस्याओं से अवगत हुआ और पाया कि क्षेत्र में 50सो वर्ष से रह रहे वन भूमि के जमीन में दलित आदिवासियों को उजाड़ने के लिए वन विभाग झूठा मुकदमा कर रहा है जबकि वन अधिकार कानून के तहत कोई व्यक्ति 50 वर्ष से ऊपर से अगर वन भूमि के अंदर घर बनाकर रह रहा है तो उसे बैंड पटा देने का कानून बना है फिर भी बन के पदाधिकारी गरीबों के घरों को उजाड़ कर उन पर झूठा मुकदमा करने में लगे हुए हैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उनके इस संबंध सुबह को कभी पूरा नहीं होने देगी ग्राम बेड़मा में देश के भविष्य बच्चों से मुलाकात किया एवं बच्चों के साथ जिला सचिव श्री रुचि तिवारी ने साइकिल रेस का आयोजन किया जिसमें बच्चे काफी उत्साहित थे और स्वयं भी रेस में भाग लिया श्री तिवारी ने कहा जिले के उपायुक्त ने स्वस्थ रहने के लिए मैराथन दौड़ किया ठीक उसी तरह स्कूल के बच्चे और कॉलेज के छात्रों को भी मैराथन दौड़ साइकिल रेसिंग कबड्डी जैसे कार्यक्रम महीना में 1 दिन अवश्य आयोजित करनी चाहिए मौके पर किसान नेता रामराज तिवारी, रामगढ़ प्रभारी जमालुद्दीन, निरंजन कमलापुरी, रामगढ़ के अंचल सचिव राम जन्म राम, सहित कई लोग उपस्थित थे।