छतरपुर में फ्रेंड्स क्लब की नई समिति गठित, भव्य रूप में मनाया जाएगा छठ पूजा महोत्सव
फ्रेंड्स क्लब की बैठक में नई समिति का गठन, ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनेगा महापर्व छठ पूजा महोत्सव
छतरपुर (पलामू)।
महापर्व छठ पूजा को लेकर फ्रेंड्स क्लब, छतरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष माननीय शशिरंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुरानी समिति को निरस्त कर नई समिति का पुनर्गठन किया गया, ताकि इस वर्ष के छठ महापर्व को और अधिक भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक रूप से मनाया जा सके।
नवनिर्वाचित समिति इस प्रकार है –
- संरक्षक – डॉक्टर मुरली मनोहर प्रसाद
- संचालक – मंजीत गुप्ता
- अध्यक्ष – शशिरंजन सिंह (पप्पू सिंह)
- उपाध्यक्ष – अभिषेक (खाटीन)
- सचिव – शिवशंकर, सुनील गुप्ता
- उप सचिव – धीरज सिन्हा, अभिषेक सोनी (जानू)
- कोषाध्यक्ष – मनोज ठाकुर, प्रवीण गुप्ता
- उप कोषाध्यक्ष – राकेश प्रजापति
- व्यवस्थापक – अभिषेक गुप्ता (सोनू), शिबू गुप्ता
- उप व्यवस्थापक – हीरा लाल गुप्ता, बिट्टू, गुंजन
- मीडिया प्रभारी – अनुज, प्रीतम, राजू सिंह
- लेखापाल – प्रिंस, कुन्दन जायसवाल
- सदस्य प्रमुख – सोनू सिंह
- कार्यकारी अध्यक्ष – टौन वर्मा, पवन गुप्ता
- उप कार्यकारी अध्यक्ष – जितेन्द्र प्रजापति
सदस्य :-
अजय यादव
उज्वल सिंह
संदीप जायसवाल
अंकुर कुमार
बाबू बाजार
अभिमन्यु गुप्ता
अमित गुप्ता
बुलबुल
प्रिस सिंह
रिशु गुप्ता
राहुल पांडेय
चंदन यादव
नीरज गुप्ता
आदित्य गुप्ता
लाडला किशोर
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष छठ पूजा महोत्सव को पूरी श्रद्धा, सुरक्षा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा, ताकि छतरपुर का यह आयोजन पूरे पलामू में एक मिसाल बने।
गौरतलब है कि फ्रेंड्स क्लब परिवार पिछले कई वर्षों से लगातार अपने शारीरिक श्रम, आर्थिक सहयोग और स्थानीय लोगों के सहयोग से महापर्व छठ में अनोखा और सराहनीय कार्य करते आ रहा है। क्लब द्वारा घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सजावट और व्रतधारियों की सेवा का कार्य हर वर्ष निस्वार्थ भाव से किया जाता है, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रहता है।

