गिरिडीह की 12 बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला किट, पटना में प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर

बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को नई उड़ान

पटना में आयोजित मैत्री संध्या, IIWP इंगेलॉग विंडमैन एवं AP विनुथा हरीश के सम्मान में, Inner Wheel Club of Giridih, D-325 ने 11–14 वर्ष की 12 प्रतिभाशाली बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल किट प्रदान की।

बालिकाओं को टी-शर्ट, शॉर्ट्स, फुटबॉल स्टॉकिंग्स, जूते एवं बैंडेज दिए गए। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाली इन बालिकाओं में फुटबॉल के प्रति गहरी प्रतिभा और उत्साह है।

क्लब के सहयोग से अब उन्हें पटना की एक प्रतिष्ठित फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जहाँ राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें कोचिंग दी जाएगी।

यह पहल उनकी प्रतिभा को पंख देने और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।