मझिआंव रेफरल अस्पताल में रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी जिला गढ़वा के द्वारा मझिआंव रेफरल अस्पताल में रक्तदान जागरूकता सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी, रेडक्रॉस के पैट्रॉन डॉ यासीन अंसारी, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉक्टर जे पी सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद सेठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ गोविंद सेठ ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं होती। इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता ने कहा की गढ़वा ब्लड बैंक में खून की कोई कमी नहीं है, हमलोगों के पास सैकड़ों रक्तदाताओं का मोबाइल नंबर उपलब्ध है जो एक फोन पर देर रात में भी रक्तदान के लिए उपलब्ध हो जाते हैं। सचिव डॉ जे पी सिंह ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि रेडक्रॉस स्वास्थ्य एवं आपदा के क्षेत्र में सालों भर कार्य करते रहता है। उन्होंने मझिआंव रेफ्लर अस्पताल के कर्मियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ रक्तदाताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। पैट्रॉन डॉ यासीन अंसारी ने शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि मझिआंव जैसे सुदूर इलाके में भी रक्तदान के प्रति युवाओं में जो उत्साह है, वह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित कुमार ने रेडक्रॉस गढ़वा के साथ रक्तदान शिविर आयोजक रेफ्लर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य को प्रशंसनीय बताया। मझिआंव के प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक ने रक्तदाताओं एवं आयोजको को बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को रक्तदान के लिए शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य अशोक कमलापुरी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने किया। शिविर में जितेन्द्र कुमार, रुपेश मेहता, डॉ आनंद कुमार मेहता, डॉ बी शर्मा सिद्धनाथ जायसवाल, रजनीश दुबे, शिव नारायण मंडल, कमल किशोर, प्रियांशु कुमार, डॉ पम्पा विश्वास , राजीव सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, अमित कुमार,जियाउल खान सहित 16 व्यक्तियों ने रक्तदान किया । इस शिविर में रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य उमेश कश्यप ने रक्तदाताओं को मोटिवेट किया। इस शिविर में रेडक्रॉस डिस्ट्रिक्ट एडमिन अमन कुमार गुप्ता, राजमणि प्रसाद, दया शंकर गुप्ता, मदन प्रसाद केसरी, अशोक गुप्ता मझिआंव रेफ्लर अस्पताल के चिकित्सक , डॉ ब्रजेश कुमार पाण्डेय, डॉ कविता डॉ पूनम एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर , मनोज जायसवाल , ककु जायसवाल, सरवन गुप्ता, विवेक सोनी, मथुरा गुप्ता आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


