मनिका कांग्रेस कार्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मनिका कांग्रेस कार्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में दिन शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की की जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। और सभी ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन व देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा से देश को आजादी दिलाई उनके विचार समाज में शांति और भाईचारा बनाएं रखने की प्रेरणा देते हैं। लाल बहादुर शास्त्री को सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए याद किया जाता है। उनका जय जवान, जय किसान, नारा जवानों और किसानों का महत्व बताता है। आगे उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उनके विचारों को अपनाकर देश के विकास में योगदान देना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर उपस्थित कांग्रेस जिला महासचिव सुरेंद्र भारती और कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष वृन्द बिहारी यादव ने कहा कि आज के दिन महात्मा गांधी एवं शास्त्रीजी को स्मरण कर हम स्वयं का आकलन कर सकते हैं की उनके आदर्शों को हमने कितना आरमसात किया है। उनके विचार सशक्त हथियार है जिनके उपयोग से ही विश्व शांति एवं मानव कल्याण संभव है। आगे उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री धैर्य की प्रतिमूर्ति थे। आखिर में सभी ने उनके आदशों पर चलने और राष्ट्रीहित में काम करने की शपथ ली। इस मौके पर पूर्व मुखिया संजय सिंह, कांग्रेस युवा मोर्चा जिला महासचिव मिथिलेश पासवान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तस्लीम अंसारी, कांग्रेस प्रखंड महासचिव अरुण सिंह, कांग्रेस नेता अकबर अंसारी, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव, मिश्रा यादव, कांग्रेस नेता नरेश राम, कांग्रेस मीडिया प्रभारी सरयू यादव, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष नवनीत सिंह सहीत अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।