गिरिडीह में 13 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, D4 2.0 में मचेगा गरबा-डांस का धमाल
गिरिडीह में 13 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, D4 2.0 में मचेगा गरबा-डांस का धमाल
गिरिडीह। नवरात्रि के रंग और उत्सवी माहौल को खास बनाने के लिए गिरिडीह में D4 2.0 डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 13 अक्टूबर 2026 को स्वर्ण हॉल ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन में करीब 10 हजार वर्गफीट का डांडिया थीम पंडाल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। इसके अलावा कोलकाता के डीजे, लाइव सिंगर, डांडिया-गरबा, ढोल और डांस प्रस्तुतियों के जरिए लोगों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में गेम्स, सेल्फी एवं रील जोन, मुफ्त फोटोग्राफी और लकी ड्रॉ जैसी विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों के अनुसार 599 रुपये के टिकट में मुफ्त स्नैक्स के साथ विशेष उपहार भी दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में 11 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुफ्त पार्किंग, पेयजल और प्रोफेशनल सिक्योरिटी की व्यवस्था रहेगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दुर्गापूजा एवं दीपावली की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम से जुड़े CA अमित अग्रवाल, सुभाष, राहुल राज, राजा भूषण, विनय साव, पूजा साव एवं मीरा लाडिया ने गिरिडीहवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और D4 2.0 डांडिया नाइट को यादगार बनाने की अपील की है।

