गांधी-शास्त्री जयंती पर भाकपा ने किया माल्यार्पण, रूचिर तिवारी बोले—विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

भाकपा ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि –रूचिर तिवारी

आज 2 अक्टूबर को जब पूरा देश बापू और शास्त्री जी को याद कर रहा है,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पलाम जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि देश के नौजवानों को गांधी जी के बताएं मार्ग सत्य और अहिंसा पर चलना चाहिए वही लाल बहादुर शास्त्री जो एक सादगी के प्रतीक थे उनके जीवन चरित्र को भी अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है
गांधी जी की हत्या के बाद 1 फरवरी 1948 को आरएसएस प्रमुख एम.एस. गोलवलकर को गिरफ्तार किया गया और 4 फरवरी 1948 को आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन आज देश के लिए दुर्भाग्य है कि गांधी जी की हत्या करने वाले लोगों को भाजपा और आरएसएस के द्वारा महिमा मंडित किया जा रहा है और उन्हें गदी पर बैठाया जा रहा है। माल्यार्पण कार्यक्रम में किसान नेता रामराज तिवारी, प्रेमचंद तिवारी, ललन कुमार सिन्हा, बबन राम, सोनू अहम्मद,नसीम राइन सहित कई लोग थे।

You may have missed