हुटी बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन, दिनेश प्रसाद यादव बने अध्यक्ष
हुटी बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन, दिनेश प्रसाद यादव बने अध्यक्ष
गिरिडीह: हुटी बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर साहू धर्मशाला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश प्रसाद यादव को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान आगामी दुर्गापूजा को श्रद्धा, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।
बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में दीपक कुमार साहू, विनोद केशरी एवं जीवन दास, सचिव नारायण धर, सह-सचिव मुकेश यादव, सत्य प्रकाश साहू एवं राजाराम तथा कोषाध्यक्ष निलेश साहू चुने गए।
वहीं सह-कोषाध्यक्ष रविंद्र दास, संगठन मंत्री पिंटू दास, संजीव दास, विनय दास एवं भगवाना दास तथा सह-संगठन मंत्री बिट्टू दास, पवन दास, आकाश गुप्ता एवं शेखर सिंह बनाए गए।
पुजारी कर्मवीर दास एवं सह-पुजारी उमाशंकर दास, बिट्टू कुमार और प्रदीप दास होंगे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद दास, मनोज दास, सोनू साहू, लखन दास, नीरज साहू, राजा लहरे, गोविंद दास, मोहनलाल एवं टिंकू शर्मा को शामिल किया गया है। लाइट संचालन की जिम्मेदारी दीपक कुमार साहू को दी गई है।
समिति के सदस्यों ने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का पर्व बने, यही सभी का संकल्प है।

