गिरिडीह में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सेविका-सहिया और पोषण सखियों का सम्मान

गिरिडीह विधानसभा के नगर, शहरी क्षेत्र के बरमसिया वार्ड नंबर 15 और 16 में नगर अध्यक्ष सिंकु सिन्हा, भाजपा नेत्री गुड़िया देवी, वार्ड पार्षद पूजा कुमारी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश साव शामिल हुए एंव यहां की सभी सेविका, सहिया, पोषण सखी दीदियों को साड़ी देकर सम्मानित किया।

इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार गरीब, वंचित, महिलाओं को लेकर साथ चल रही है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ा रहा है। देश के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के लिए मोदी सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पहल की जा रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा में निरंतर तत्पर हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देशवासियों के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

सुरेश साव ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज स्कूलों में शिक्षक नहीं है और अस्पताल बिना डॉक्टर के चल रहे हैं, गरीबों को आवास नहीं मिला रहा है, गरीबों के राशन की चोरी सरेआम की जा रही है, यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

सुरेश साव ने कहा कि हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है, जनता उन्हें ज़वाब देने के लिए तैयार है बस समय का इंतजार है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी चुनाव में हेमंत सोरेन का सफाया होना तय है।

मौके पर भाजपा नगर महामंत्री अनिल सिंह, राजेश जायसवाल, अमित आर्या, पूनम सिन्हा, नीलू सिन्हा, रोहित शर्मा, आदित्य यादव, राकेश आर्या, रवि सागर, कार्तिक डंगेईच, मिथुन गोस्वामी, रीता देवी, कंचन देवी, प्रवीन सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed