गिरिडीह समाहरणालय में स्वच्छता श्रमदान और पौधारोपण, उपायुक्त समेत अधिकारियों ने लिया हिस्सा
स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान।
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय परिसर, गिरिडीह में व्यापक साफ-सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया। नगर आयुक्त ने भी कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की।
इस दौरान पूरे समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
आइए, स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं हरित गिरिडीह के निर्माण में सहभागी बनें।

