बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में हेमंत सोरेन की याचिका, हाईकोर्ट में सुनवाई; PMLA कोर्ट ने आरोप तय किए

रांची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ विवादित जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट में आज विस्तृत सुनवाई होगी।
सीएम ने जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप गठन टालने की उनकी मांग खारिज किए जाने को चुनौती देते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। मंगलवार को मामले में आंशिक सुनवाई हुई थी।

याचिका में उन्होंने हाइकोर्ट से पीएमएलए एक्ट की धारा 44(1)(डी) के प्रावधानों के तहत मामले में ट्रायल कराने का अनुरोध किया है।
हाईकोर्ट के साथ-साथ आज ईडी की विशेष अदालत में भी इस मामले में अहम सुनवाई होनी है। दोनों अदालतों में होने वाली हियरिंग पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।