रांची की ग्लोबल सिटी रैंकिंग में सुधार, Oxford Economics Index में 74 पायदान चढ़ा शहर

झारखंड की राजधानी रांची ने Oxford Economics Global Cities Index 2026 में अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। दुनिया के 1000 शहरों की सूची में रांची 866वें स्थान से 74 पायदान ऊपर चढ़कर 792वें स्थान पर पहुंच गया है। 2026 में रांची का ओवरऑल स्कोर 25.0 रहा। शहर को Economics में 28.0, Human Capital में 32.0, Quality of Life में 32.1, Environment में 44.0 और Governance में 57.4 अंक मिले। रिपोर्ट में बेहतर कनेक्टिविटी, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर तथा शिक्षा-स्वास्थ्य संस्थानों की मौजूदगी को शहर के बदलते स्वरूप से जोड़ा गया है। वहीं झारखंड के जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो भी रैंकिंग में शामिल रहे।