जल मीनार को ध्वस्त कर कब्जाने जाने का आरोप

0
65d63f37-7c9d-4484-b18c-050127e7a406

जल मीनार को ध्वस्त कर कब्जाने जाने का आरोप

बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मनसिंघा ग्राम में सरकारी जलमीनार को घर के अंदर कर कब्जा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में ग्रामीणों ने मुरपा पिकेट प्रभारी को आवेदन देकर बताया है कि सरकारी विभाग द्वारा ग्रामीण के साफ पानी पीने के लिए जलमीनार लगाया गया था । जिसे गांव के महानंद यादव उर्फ बुधन यादव पिता भोला यादव एवं अक्षय कुमार पिता अरुण यादव दोनों ग्राम मनसिंघा के द्वारा जल मीनार को जेसीबी से ध्वस्त कर उसमें लगा पानी टंकी,नल समेत कई सामान को कब्जे में कर लिया है । ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार को कब्जे में कर लिए जाने के कारण उन्हें पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है । दिए आवेदन में आशु देवी,सोनी देवी,मनीता देवी,कलावती देवी,संजय यादव,परमेश्वर यादव,अरुण यादव,हीरालाल यादव,बसंत यादव,विश्वनाथ यादव,रुक्मणी यादव,जिरवा देवी समेत कई लोगो ने हस्ताक्षर किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *