गढ़वा BDSU में पंडित दीनदयाल जयंती पर व्याख्यान, भाषण-निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
BDSU गढ़वा में MY Bharat द्वारा पंडित दीनदयाल जयंती पर व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित*
गढ़वा, 25 सितंबर। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा के प्रांगण में आज MY Bharat के जिला युवा अधिकारी पामीर सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन Department of Engineering में दोपहर 3 बजे किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में BDSU के रजिस्ट्रार डॉ. प्रो. गोकुल आचार्य, डीन डॉ. दिनेश गौतम, प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार एवं MY Bharat स्वयंसेवक शुभम तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. प्रो. गोकुल आचार्य जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को वर्तमान सामाजिक एवं राष्ट्रीय संदर्भों से जोड़ते हुए उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनका अंत्योदय और एकात्म मानववाद का सिद्धांत विकसित भारत 2047 के लिए मार्गदर्शक है।तत्पश्चात व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान -आर्यन कुमार द्वितीय स्थान रिया कुमारी तृतीय स्थान सिबदैन राजा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी सृष्टि श्रीवास्तव द्वितीय स्थान खुशी कुमारी तृतीय स्थान आर्यन कुमार सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सचिन चौबे जी ने किया तथा अध्यक्षता संजीव कुमार ने की। अंत में सभी युवाओं ने राष्ट्र सेवा एवं अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


