मनातू में लाखों की पुलिया पहली बारिश में ध्वस्त, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

बिना जरूर बना दिया लाखों की पुलिया,बारिश की पहली फुहार में ही बह गई पुलिया।

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट

मनातू (पलामू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चक पंचायत के ग्राम करमाही में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनदेखी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां बिना किसी ठोस जरूरत के केवल सरकारी फंड को खपाने के लिए एक पुलिया का ढांचा तैयार कर दिया गया।विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार कौसम यादव के मिली भगत से बनाई गई पुलिया का निर्माण कार्य घटिया सामग्री के इस्तेमाल से किया गया था।जिसकी पोल हाल ही में हुई बारिश ने खोल दी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया था।जिसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।ठीक-ठाक से निर्माण कार्य नहीं कराया गया था।सिर्फ सरकारी पैसों को बंदर बाट कर ली गई थी ।हाल ही में मूसलाधार बारिश के पानी के बहाव में यह नई बनी पुलिया ताश के पत्तों की तरह ढह गई।और अभी तक मनातू प्रखंड के अधिककारी धवस्त पुलिया का शुद्ध तक लेने नहीं पहुंचें है।आखिर ऐसा क्यों ठीकेदार कौसम यादव के द्वारा कुछ ज्यादा चढ़ावा तो नहीं चढ़ा दी गई हैं। स्थानीय ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।आखिर पुलिया ध्वस्त होने के बाद भी प्रखंड के अधिकारी देखने तक क्यों नहीं आए।