खबर का असर! 15 दिन से अंधेरे में था रबदी स्कूल टोला, मिला नया बिजली ट्रांसफार्मर
खबर का हुआ असर!2 दिन पहले चलाई गई खबर बरवाडी़ह पूर्वी जिला परिषद सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह ने लिए संज्ञान,रबदी स्कूल टोला ग्रामीणों को मिला नया बिजली ट्रांसफार्मर
सिटी न्यूज़ झारखंड प्रखंड संवाददाता:सुरेंद्र कुमार
बरवाडी़ह:लातेहार जिले के बरवाडी़ह प्रखंड पंचायत केड़ ग्राम रबदी स्कूल टोला में 15 दिन से बिजली ट्रांसफार्मर खराब थी, 50 घरों के ग्रामीण अंधेरें में गुजर बसर कर रहे थे,बिभाग को आवेदन देने के बाद भी नहीं मिला ग्रामीणों बिजली ट्रांसफार्मर,अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार रबदी स्कूल टोला के ग्रामीणों को मिला नया ट्रांसफार्मर,
बरवाडी़ह पूर्वी जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह के सहयोग से और पत्रकार सह युवा समाजसेवी सुरेंद्र कुमार ने खबर लिखने के बाद लगातार जनप्रतिनिधि और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को मिला नया ट्रांसफार्मर,ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली ऑफिस में आवेदन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही थी,खबर प्रकाशित होते ही मामला जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा और त्वरित कार्रवाई हुई,
इस पहल पर शिकायतकर्ता ग्रामीण आशीष प्रसाद यादव, बबलू यादव,अनिल यादव,बिरेंद्र सिंह, अरविंद यादव,विनय यादव,ममता देवी,श्रवण कुमार इत्यादि ने बरवाडी़ह पूर्वी जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह और पत्रकार सुरेंद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है,
ग्रामीणों ने कहा कि खबर में हमारी आवाज उठी,तभी हमारी समस्या का समाधान हुआ,


