झुमरी तिलैया में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और प्रतियोगिताएं आयोजित

झारखंड कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस
झारखंड एजुकेशनल कल्चरल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के अंतर्गत संचालित झारखंड कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी झुमरी तिलैया ,कोडरमा में आज दिनांक 25 9.2026 को विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ नीरज चंद्रा और डॉ रूपा कुमारी, सचिव डॉ डी एन मिश्रा, दानदाता सदस्या कलादेवी ,महाविद्यालय के कॉर्डिनेटर अरमान हुसैन ,प्राचार्य डॉ मिथिलेश जी , सहायक प्राध्यापक उज्जवल कुमार, डॉ अनिल कुमार एवं झारखंड विधि महाविद्यालय ,झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झारखंड संध्याकालीन डिग्री महाविद्यालय के समस्त प्राचार्य एवं शिक्षक गण भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ एवं मुख्य अतिथि डॉ नीरज चंद्रा,डॉ रूपा कुमारी ,डॉ डी एन मिश्रा सर ने इस अवसर पर फार्मासिस्ट के भूमिका एवं समाज में उनके दायित्वों पर चर्चा की ।महाविद्यालय द्वारा मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ब्लड शुगर बीपी ,सीबीसी आदि की मुफ्त जांच की गई । इस कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता एवं वाचन कौशल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय ने बच्चों को मेमेंटो देकर पुरस्कृत किया। साथ ही आए हुए अतिथि और गणमान्य अतिथियों को शॉल,पौधा और मेमेंटो प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मिथिलेश जी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए एवं सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक फार्मासिस्ट का सशक्तिकरण तभी संभव है जब वह ज्ञान ,तकनीक और नैतिक मूल्यों से मजबूत हो ।मंच संचालन सुश्री महज़बी प्रवीण ने किया ।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।