हरिहरगंज में 184 लोगों ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन, नमामि भारतम कार्यक्रम में दिखा उत्साह
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित नमामि भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 184 लोगों ने भाग लेकर वनडे मातरम का सस्वर गायन किया । कार्यक्रम में अधिकारी/अधिकृत व्यक्ति शिक्षक उज्जवल प्रसाद पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह साक्षी भोला प्रसाद गुप्ता एवं संयोजक मोहन ठाकुर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भैया बहन आचार्य एवं अभिभावक ने 11:00 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ ।कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार सिंह हंसराज गुप्ता नीलिमा मेहता प्रियंका कुमारी विभा कुमारी मनीषा कुमारी सोनम कुमारी कशिश कुमारी का अहम योगदान रहा।
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता

