डेढ़ साल से बंद थी पेयजलापूर्ति, नगर निगम ने पाइपलाइन साफ कर हमीदगंज में बहाल की सप्लाई
नगर निगम के प्रयास से हमीदगंज के अस्पताल रोड में पेयजलापूर्ति हुई बहाल
मेदिनीनगर (पलामू)
हमीदगंज के अस्पताल रोड में लगभग डेढ़ वर्षो से बंद पड़ी पेयजलापूर्ति व्यवस्था को शुक्रवार को बहाल कर दिया गया । सप्लाई पाइप लाईन जाम होने के कारण इस क्षेत्र में रहने वाले दर्जनों घरों के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था । इस बाबत मुहल्ले वासियों ने नगर निगम के नगर आयुक्त रंजीत लाल को आवेदन देकर पाइपलाइन साफ कराने व पेय जलापूर्ति बाहल करने की गुहार लगाई थी। नगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इस कार्य को अंजाम दिलाया। नगर निगम मेदिनीनगर में कार्यरत छोटेलाल गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य के प्रति समर्पण दिखाते हुए पाइपलाईन को साफ कराया। इसके बाद पेजलापूर्ति बहाल हो गई। छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि सप्लाई पाइपलाइन में पॉलिथीन, लोहे एवं प्लास्टिक के टुकड़े फंसे हुए थे। जिसके कारण पेय जलापूर्ति पाइपलाइन जाम हो गया था । इससे दर्जनों घरों में पानी की सप्लाई नही हो पा रही थी । उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर वासियों को स्वच्छ पेय जल मुहैया कराने को लेकर कृति संकल्पित है। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं – कहीं लोगों को सप्लाई पाइपलाइन से लीकेज होने के कारण गंदा पानी मिलने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि निजी खर्च से अपने लीकेज पाइपलाइईन को ठीक करवाएं यदि मेन पेयजलापूर्ति पाइपलाइन से लीकेज है तो निगम को तत्काल इसकी सूचना दें ।
बताते चले तो अस्पताल रोड हमीदगंज में पेय जलापूर्ति को लेकर समस्या गंभीर बनी हुई थी। पुराने पाइप लाईन से पानी की सप्लाई की जा रही है।
पाइपलाईन जाम होने के कारण लगभग डेढ़ वर्षो से पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को कार्य होने के बाद पेयजलापूर्ति बहाल हो गई । इसे लेकर मोहल्ले वासियों में खुशी की लहर है। मुहल्ले वासियों ने निगम से आग्रह किया है कि उक्त पुराने पाइपलाइन को यथाशीघ्र बदला जाए ताकि पानी की सप्लाई और भी सुचारू रूप से हो सके। मौके पर संतोष कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, आकाश कुमार ,प्रदीप कुमार, शिवकुमार सिन्हा ,बबलू कुमार, दिलीप एवं सुरेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

