बरवाडीह में पंचमुखी दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
बरवाडीह। पंचमुखी शिव मंदिर में
श्री श्री पंचमुखी दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 को भव्य, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर पंचमुखी शिव मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंडप में पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अजीत गुप्ता ने की। बैठक में स्थानीय व्यवसायियों, दुकानदारों, गणमान्य नागरिकों सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान पिछले वर्ष की पूजा समिति को भंग कर नई पूजा समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इसमें राजेश कुमार वर्मा को अध्यक्ष और दीपक राज को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं गौरव राज, शुभम नाथ, ऋतिक कुमार, सागर कुमार और विज्ञान गोस्वामी को उपाध्यक्ष बनाया गया। अमन गुप्ता निखिल और रितेश वर्मा उप सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुकेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव और विक्रम मिश्रा कोषाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे, जबकि कौशल अग्रवाल, सूरज चौरसिया, सूरज प्रसाद, प्रज्ज्वल कुमार दीपू और ओम कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। चंदा और आयोजन की भी तय हुई जिम्मेदारी
पूजा आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चंदा व्यवस्था की जिम्मेदारी राजा चौरसिया, राजेश कुमार गुप्ता मोनू, अंकित कुमार और राहुल सोनी को दी गई है।
वहीं राजवीर, सौरभ गुप्ता और रिक्की सोनी चंदा संग्रह का कार्य संभालेंगे।
समिति में कई वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंच संचालन के लिए रवि शेखर भीम, सोनू सिंह, हिमांशु गुप्ता और स्वरित छाबड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं मनोज कुमार जायसवाल को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा रहेगी खास आकर्षण
इस वर्ष पंचमुखी दुर्गा पूजा को और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने का निर्णय लिया गया है। पूजा परिसर में भव्य पंडाल के साथ मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
इसके अलावा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए डांडिया, चित्रकला, रंगोली, क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण, सफल और भव्य बनाने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। सभी सदस्यों ने सामूहिक सहभागिता के साथ श्री श्री पंचमुखी दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।

