सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, 200 परिवारों में बांटी राहत सामग्री
सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, 200 परिवारों में बांटी राहत सामग्री
बेगूसराय। अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद बेगूसराय के रामदीरी गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सोनू सूद नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों की जानकारी ली। सोनू सूद की पहल पर करीब 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।
राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली। सोनू सूद ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान ग्रामीणों ने उनके राहत कार्य की सराहना की और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर मदद करने के लिए आभार जताया।

