हनुमान अंश’ की टीम ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, फिल्म की सफलता पर हुई चर्चा
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनाव सतैया समेत टीम के सदस्यों ने अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान फिल्म की सफलता और उससे जुड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर बातचीत हुई। ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोली के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है और रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत बेहद साधारण रही और पहले कुछ हफ्तों में इसे सीमित दर्शक मिले। हालांकि बाद में इसकी कमाई में तेजी आई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी। रिपोर्टों के मुताबिक 41वें दिन फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। रिपोर्टों में फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया गया है।

