करमा पूजा के लिए फूल तोड़ने गए 48 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत
गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लुशियों (लुखियो) गांव के रहने वाले 48 वर्षीय सुरेश हेंब्रम की करमा पूजा के लिए तालाब से फूल तोड़ते समय पैर फिसलने से डूबकर मौ,त हो गई। परिजनों के अनुसार सुबह के वक्त फूल तोड़ने गया था, इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे तालाब में गिर गए। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर तुरंत डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृ,त घोषित कर दिया।
पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करते हुए श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के ठीक हालात सामने आ सकें।

