सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का अडानी सीमेंट में चयन
सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का अडानी सीमेंट में चयन
सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की बात सामने आई है। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग, सत्र 2023–26 के विद्यार्थियों का अडानी सीमेंट में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी गिरिडीह एवं देवघर में अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।
यह उपलब्धि संस्थान के विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान एवं उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण को दर्शाती है। इससे पूर्व भी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग के 16 विद्यार्थियों का चयन देश की प्रमुख निर्माण एवं इंजीनियरिंग कंपनी L&T (Larsen & Toubro) में हुआ था। ये विद्यार्थी वर्तमान में देश के विभिन्न शहरों एवं कार्यस्थलों पर कार्यरत हैं।
इस दौरान बताया गया कि संस्थान में सत्र 2026–29 के लिए पॉलीटेक्निक के साथ-साथ B.Tech, BBA एवं BCA की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। नए सत्र में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
संस्थान में दिसंबर माह से पुनः प्लेसमेंट का दौर शुरू होने की तैयारी है, जिसमें सत्र 2024–27 के विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और उन्हें बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है।
इसे लेकर संस्थान प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अडानी सीमेंट में चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं समृद्ध करियर की शुभकामनाएँ दीं।

