दिल्ली SIR में एस. जयशंकर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस, रिकॉर्ड सत्यापन के लिए कार्रवाई
दिल्ली SIR में एस. जयशंकर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस, रिकॉर्ड सत्यापन के लिए कार्रवाई
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर समेत कई प्रमुख लोगों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें CBI निदेशक प्रवीण सूद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, जयशंकर दंपती और उपेंद्र द्विवेदी दंपती के रिकॉर्ड को पिछली 2002 की मतदाता सूची से लिंक नहीं किया जा सका, जिसके चलते उन्हें ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी में रखा गया है।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि SIR का नोटिस मिलना अपने आप में मतदाता सूची से नाम हटने का मतलब नहीं है। संबंधित मतदाताओं को रिकॉर्ड और दस्तावेजों के संबंध में जवाब देने का अवसर दिया जाएगा और सक्षम निर्वाचन अधिकारी जांच के बाद निर्णय लेंगे। आयोग के अनुसार, बिना सुनवाई और उचित आदेश के किसी मतदाता का नाम हटाया नहीं जा सकता।

