रितु हत्याकांड में हत्यारों व ब्लातकारियों की गिरफ्तारी के सवाल पर दूसरे चरण का आन्दोलन शुरु किया जाएगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
रितु हत्याकांड में हत्यारों व ब्लातकारियों की गिरफ्तारी के सवाल पर दूसरे चरण का आन्दोलन शुरु किया जाएगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
जस्टिस फोर रितु कैम्पेन के संयोजक मंडल के सदस्य सह झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर पलामू पुलिस की भ्रष्ट, निकृष्ट व अपशिष्ट कार्यशैली की कड़ी आलोचना करते हुए अबतक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता व्यक्त कर कहा है कि आज अभियान के द्वारा दूसरे चरण के आन्दोलन को शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि इस संदर्भ में अनिश्चितकालीन धरना के 6 दिन बाद भी अभी तक जिला प्रशासन की कुम्भकरणी निद्रा नहीं खूली है। आजतक सदर एसडीओ, एसडीपीओ से लेकर जिला प्रशासन के किसी भी पदाधिकारी ने आन्दोलन कारियों के पास आकर सुध लेना उचित नहीं समझा है। कथित अबुआ राज के लूटेरे बबुआ बन चुके अधिकारी कान में तेल डालकर सोये हुए हैं। इंडिया गठबंधन की हेमन्त सरकार की नौकरशाही डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मा० आलोक चौरसिया के इशारे पर कदमताल कर रही है।इस मामले में जस्टिस फोर रितु कैम्पेन का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
बयान के अंत में उन्होंने कहा है कि बेटी रितु के गरीब माता-पिता व अन्य परिजन न्याय की आशा में अनिश्चितकालीन आन्दोलन में दिन-रात बैठे हुए हैं।हम समाज के सभी वर्ग के न्याय पसंद लोगों, राजनीतिक दलों व समाजिक संगठनों से इस आन्दोलन में तन,मन व यथासंभव धन से सहयोग कर सफल बनाने की अपील करते हैं। यहां यह गौरतलब है कि जब तक बेटी रितु के ब्लातकारी व हत्यारे पकड़े नहीं जाते हैं,तबतक यह आन्दोलन लगातार चलता रहेगा।

