BRICS देशों को भारत का निर्यात 34% बढ़ा, चीन को निर्यात में 39% की तेजी

चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच माह (अप्रैल-अगस्त) के दौरान चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को भारत का निर्यात 34 फीसदी बढ़कर 19.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। इस वृद्धि में चीन को भेजे जाने वाले सामान में 39 प्रतिशत की तेजी का मुख्य रूप से योगदान रहा। इससे भारत के निर्यात विस्तार के लिए ब्रिक्स समूह के बढ़ते महत्व का पता चलता है। एक अधिकारी ने कहा कि भारत जैसे-जैसे ब्रिक्स समूह के साथ अपनी भागीदारी गहरी कर रहा है, सबसे मजबूत रफ्तार इसके फाउंडर मेंबर्स – चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस की ओर से देखने को मिल रही है।