नौडीहा बाजार में वन भूमि अतिक्रमण पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
वन भूमि अतिक्रमण मामले में FIR ..दो लोग गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार_पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत लालगडा पंचायत के कुहकुह ग्राम के गोरवाटाड़ में वन विभाग ने अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग के पदाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई।
वन भूमि पर अतिक्रमण, जंगल की साफ-सफाई कर अवैध रूप से जोत-कोड़ करने तथा आपस में विवाद कर वन अधिकारियों गलत सूचना देने के आरोप में वन विभाग के पदाधिकारी ने FIR करते हुए दो व्यक्तियों को वन विभाग प्रभारी ने (1)रामचंद्र यादव 32 वर्षीय पिता शंकर यादव,(2) महेंद्र यादव 55 वर्षीय पिता बिगु यादव, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी दल में शामिल
वन विभाग प्रभारी पाल, राहुल कुमार, राजू रजक, प्रधान वनरक्षी सर्सिज उरांव, प्रभारी वन पाल, बिपुल कुमार, प्रधान वनरक्षी, विनोद कुमार और प्रशासनिक होमगार्ड शामिल रहे।

