शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन अंब्वाटोली ने संत जोसेफ हॉस्टल बी को दी शिकस्त
शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन अंब्वाटोली ने संत जोसेफ हॉस्टल बी को दी शिकस्त
महुआडांड़। प्रखंड स्तरीय शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के पांचवें दिन स्थानीय आवासीय विद्यालय स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट के तहत अंब्वाटोली बनाम संत जोसेफ हॉस्टल बी की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मुकाबले में अंब्वाटोली की टीम ने संत जोसेफ हॉस्टल बी को पराजित करते हुए अपनी जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में आगे का स्थान सुनिश्चित किया। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला तथा खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक दोनों टीमों का हौसला बढ़ाया।
मौके पर टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष पप्पू खान, खेल प्रभारी शहीद अख्तर, सदस्य इरफान खान, अकरम खान, अनुरवि बेक, अभय केरकेट्टा, राहुल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

