प्रयागराज में पीएम मोदी के जन्मदिन का अनोखा जश्न, ‘हनुमान अंश’ के चारों शो किए बुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रयागराज में खास अंदाज में जश्न मनाया गया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शहरवासियों के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म के चारों शो बुक कराए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। सिनेमा हॉल में केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया और लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा।