हरिहरगंज में वज्रपात का कहर, दो भैंसों की मौत; किसान झुलसा, मुआवजे की मांग
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर गांव में एक दुखद प्राकृतिक आपदा का कहर देखने को मिला। आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से किसान कृष्णा यादव की दो भैंसों की अकाल मृत्यु हो गई और वे खुद भी बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए। इस भयावह हादसे में पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव और अन्य स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

