गणेश चतुर्थी पर सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कई शहरों में गिरे दाम

सोने-चांदी की कीमतों में कई दिनों से बदलाव देखा जा रहा है। आज 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के भाव स्थिर हैं। रत्न और आभूषण के निर्यात के आंकड़े भी आए हैं, जिनमें सोने के गहनों का निर्यात बढ़ा है. सराफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटल गया है।
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने के भाव में गिरावट आई है। बीते हफ्ते भी सोने की कीमत में गिरावट रही थी। 24 कैरेट सोना करीब ₹220 और 22 कैरेट सोना करीब ₹200 सस्ता हुआ था। अगर आप आज त्यौहार के मौके पर सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज के भाव जानना जरूरी है।