धनबाद में युवती की हत्या का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराजगी में रची गई थी साजिश

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बेगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की धनबाद में ह,त्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। युवती का सिर कटा श,व 11 सितंबर को धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित ढांगी पहाड़ी की तलहटी से बरामद हुआ था। कुछ दूरी पर बोरे में बंद उसका सिर भी मिला था। युवती की पहचान बेगाबाद थाना क्षेत्र निवासी संदीप रवानी की पुत्री के रूप में हुई है।

बताया गया कि युवती ने धनबाद के शीतलपुर निवासी कृष रवानी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह शादी कृष के पिता संतोष रवानी को मंजूर नहीं थी। आरोप है कि इसी नाराजगी में युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और योजनाबद्ध तरीके से उसकी ह,त्या कर श,व को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार, युवती 9 सितंबर से लापता थी। परिजनों की शिकायत के बाद बलियापुर थाना में कांड संख्या 155/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजगंज निवासी जयराम रवानी, बलियापुर निवासी किशोर महतो, आलोमनी देवी और राम प्रसाद रजवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से ह,त्या में प्रयुक्त धारदार छुरा, मृतका की चप्पल और पूजा सामग्री बरामद की है। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद गिरिडीह के बेगाबाद क्षेत्र में भी लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा और आक्रोश का माहौल है।