तपकारा डैम पहुंचे डीडीसी, 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का ने किया स्वागत
उप विकास आयुक्त (D D C) सर गुमला के परिवारिक तपकारा डैम जलाशय की भ्रमण के अवसर पर प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष एवं तपकारा पंचायत की मुखिया पति श्री रोहित एक्का ने किया गर्म जोशी से स्वागत
पालकोट// प्रखण्ड के तपकारा पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तपकारा डैम जलाशय पर्यटन में गुमला D D C सर का अपने पुरे परिवार के साथ
आगमन हुवा |
उप विकास आयुक्त सर के आगमन पर प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष सह तपकारा मुखिया पति श्री रोहित एक्का ने पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र प्रदान कर गर्मजोशी के साथ संपूर्ण परिवार का स्वागत एवं अभिनन्दन किया
तत्पश्चात जलाशय, पिकनिक स्थल तथा अनेक पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण कराया ।
साथ ही साथ श्री एकका ने उप विकास आयुक्त को यह जानकारी दिया कि अगर इस पर्यटन क्षेत्र एवं जलाशय की बुनियादी मुलभूत आवश्यकता जैस स्थल तक के लिए पहुँच पथ, पिकनिक स्थल पर बैठने हेतू शेड, सार्वजनिक शौचालय, आदि विशेष जरूरतों का निर्माण कराने से सैलानियों का आगमन सालों भर होते रहेगा । इस बात का समर्थन देते हुए सर ने भी इस पर्यटक क्षेत्र के विकास के लिए बढ़ चढ़ कर योग्दान देने की बात की । इस अवसर पर डमरूधर साहु, जेवियर डुंगडुंग आदि प्रमुख रुप से मौजुद थे।


