चैनपुर में जनसेवा की पहल, बिरेन्द्र कुमार चौधरी ने निजी खर्च से कराया मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण

जनसेवा की पहल: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू-बिरेन्र्द चौधरी

पलामू। ग्राम बहेरा खुर्द पंचायत खुराकला, चैनपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्या को देखते हुए बिरेन्दर कुमार चौधरी द्वारा सड़क निर्माण की पहल की गई है।

इस सड़क के निर्माण का उद्देश्य ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बरसात के समय होने वाली परेशानियों को कम करना है। सड़क का निर्माण निजी खर्च से कराया जा रहा है।

बिरेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि गांव के विकास के लिए केवल बातें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी क्षमता के अनुसार धरातल पर काम करना भी आवश्यक है। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए यह पहल की गई है।

उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पंचायतवासियों की सुविधा और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाना है। पंचायत का विकास तभी संभव है, जब हम सब मिलकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।”

स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क बनने से आवागमन में काफी सुविधा होगी।

स्थान: ग्राम बहेरा खुर्द पंचायत खुराकला, चैनपुर, पलामू, झारखंड
योजना का नाम-गोविंद चौधरी के घर से नरेश चौधरी के घर होते हुए लालमुनी चौधरी के दुकान तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण किया गया।
भावी मुखिया प्रत्याशी
बिरेन्द्र कुमार चौधरी
पंचायत खुराकला
प्रखंड चैनपुर, पलामू