धुरकी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

धुरकी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

धुरकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों व्यक्ति अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में पहला वारंटी हमिद अंसारी (59 वर्ष), पिता सुलेमान अंसारी, ग्राम करवा पहाड़, थाना धुरकी, जिला गढ़वा का निवासी है। उसके खिलाफ मामला संख्या 1426/21 में वारंट जारी था। वहीं दूसरा आरोपी रामनाथ सिंह, पिता स्वर्गीय पूरन सिंह, निवासी पनघटवा, थाना धुरकी, जिला गढ़वा है। रामनाथ सिंह के खिलाफ ST 322(B)/08 एवं 322/08 के मामलों में वारंट जारी था और वह करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए उचित अभिरक्षा में भेज दिया है।
वहीं थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों एवं विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आरोपियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में फरार चल रहे आरोपियों को कानून से बचने का मौका नहीं मिलेगा और पुलिस उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करती रहेगी।