मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, दूसरे वीकेंड में भी डबल डिजिट कलेक्शन से मचाई धूम

सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म का बढ़िया कलेक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म लगातार अपने कलेक्शन को डबल डिजिट में बनाए हुए है। दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई स्थिर रही है लेकिन इसमें ज्यादा हाइक देखने को नहीं मिली है। इसका कलेक्शन वीकडेज के आसपास ही रहा है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ को सबसे ज्यादा फायदा सीरीज की सफलता की वजह से मिल रहा है। वहीं फिल्म का जैसा फ्लो बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है उसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में ये फिल्म बढ़िया मुनाफा कमा सकती है।