गिरिडीह में फर्जी शिक्षक का मामला! हटाने के बाद भी हाजिरी जारी, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
गिरिडीह में फर्जी शिक्षक को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि संबंधित शिक्षक को हटाए जाने की बात बीईईओ की ओर से कही गई, लेकिन स्कूल के हाजिरी रजिस्टर में अब भी उसकी रोजाना उपस्थिति दर्ज हो रही है।
मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर जब शिक्षक को हटा दिया गया, तो फिर रजिस्टर में उसकी हाजिरी कैसे लग रही है? अब पूरे मामले की जांच और कार्रवाई पर लोगों की नजर है।

