झारखंड में बारिश से मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान; दुर्गापूजा में बारिश का खतरा कम

साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर होने के बाद झारखंड को कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिल सकती है। इस दौरान तापमान दो से तीन डिग्री या इससे अधिक बढ़ सकता है। वातावरण में नमी बनी रहने और तीन-चार दिन बाद फिर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने पर राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।
पूर्वानुमान के अनुसार 20 सितंबर तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड से मानसून 10 से 12 अक्टूबर तक लौट सकता है। ऐसे में दशहरा यानी दुर्गापूजा के दौरान बारिश से व्यवधान की आशंका कम है।

You may have missed