अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पिपरा पुलिस की छापेमारी, होटल संचालकों में मचा हड़कंप

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पिपरा पुलिस की छापेमारी, होटल संचालकों में मचा हड़कंप

हरिहरगंज (पलामू)। पिपरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर स्थित नगमतिया होटल और उत्तम लाइन होटल में 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों होटलों में अवैध शराब की बिक्री और कारोबार से संबंधित गतिविधियों की जांच की।

पूरी कार्रवाई की जानकारी पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पलामू, हरिहरगंज से संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।