एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में उत्साह के साथ मना शिक्षक दिवस

एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय बंका रोड मेराल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक शिक्षक दिवस समारोह आयोजित कर सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के तस्वीर पर फूल माला श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कार्य काफी अनुकरणीय एवं सराहनीय रहा है।उन्हें अपने शिक्षक जीवन सर्वाधिक पसंद थे।इसीलिए उन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने पर जोर दिए। उनके जीवन से हम सबको यह प्रेरणा मिलती है कि कभी भी अपनी सफलता से विराम न लेकर सतत प्रयास कर सफलताएं अर्जित की जा सकती है जैसे उन्होंने शिक्षक से राष्ट्रपति तक का सफर तय किए। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिका खुशबू कुमारी, पंकज कुमार पासवान, सूर्यप्रकाश, संजय कुमार गुप्ता,राहुल कुमार,पूजा कुमारी,संजय ठाकुर,दुर्गेश राम,पंकज चौधरी,नेहा कुमारी ,विभा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।