धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार चार वारंटी गिरफ्तार

धुरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार चार वारंटी गिरफ्तार

गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के अनुसार CF-1006/2020 मामले के वारंटी 65 वर्षीय नारदमुनि राय, निवासी मरचईया को गिरफ्तार किया गया। वहीं GR-613/2020 मामले में 60 वर्षीय कामेश्वर यादव और उनके पुत्र 30 वर्षीय नागेंद्र यादव, दोनों निवासी टाटीदीरी को पुलिस ने पकड़ा। इसके अलावा करीब 10 वर्षों से फरार ST नंबर 488/12 के स्थायी/लाल वारंटी धर्मेंद्र साहू, निवासी अंबाखोरिया को भी गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी ने आम लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।