28 कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य प्रगति पर, 20 कब्रिस्तानों की मिली स्वीकृति

0
2bd65757-13ce-40be-a452-094e42ca628b

28 कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य प्रगति पर, 20 कब्रिस्तानों की मिली स्वीकृति

 

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के 28 कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। क्षेत्र के 20 और कब्रिस्तानों की घेराबंदी कार्य की स्वीकृति कल्याण विभाग से मिली है। इस संबंध में हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास में शुरू से ईमानदारी के साथ काम किया है। उन्होंने कभी किसी को कम या ज्यादा तरजीह नहीं दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में 28 कब्रिस्तानों की घेराबंदी कार्य की स्वीकृति दिला कर उसपर कार्य शुरू कराने का काम किया है। गुरुवार को क्षेत्र के 20 कब्रिस्तानों की घेराबंदी व सुंदरीकरण कार्य को स्वीकृति दिलाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि हरिहरगंज में तीन, पिपरा में एक, हुसैनाबाद में नौ, हैदरनगर में पांच व मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में दो कब्रिस्तान शामिल है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद इतना कब्रिस्तानों की घेराबंदी का कार्य किसी ने किया है तो बताए। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। विवाह मंडप बनवाने के साथ निकाह भवन का भी निर्माण कराया। मंदिर और मस्जिद दोनो धार्मिक स्थलों को पक्की सड़क से जोड़ने का भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अभी भी किसी कब्रिस्तान की चहारदीवारी बाकी है या सुंदरीकरण की जरूरत है, तो वहा के ग्रामीण मिलकर अनुसंशा करा सकते हैं। विधायक ने कहा कि एनसीपी सबका ख्याल रखती है। आगे भी इसी तरह पारदर्शिता के साथ कार्य कराए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *