Spectrum Career Institute की छात्रा विद्या वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में लिया दाखिला

Spectrum Career Institute की छात्रा विद्या वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में लिया दाखिला

गिरिडीह। मेहनत, लगन और बेहतर मार्गदर्शन के दम पर गिरिडीह की छात्रा विद्या वर्मा ने सफलता की नई मिसाल कायम की है। Spectrum Career Institute से तैयारी करने वाली विद्या वर्मा ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका में दाखिला लेकर अपने मेडिकल करियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

विद्या की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ Spectrum Career Institute में भी खुशी का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने छात्रा को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन ने कहा कि नियमित मेहनत, सही दिशा में तैयारी और बेहतर मार्गदर्शन के जरिए विद्यार्थी अपने बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

संस्थान में IIT-JEE, NEET और Foundation की तैयारी कराई जाती है। प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाता है, ताकि वे अपने करियर की मजबूत नींव रख सकें।

You may have missed