सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, वाटिका के नन्हे भैया – बहनों ने मोहा मन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, वाटिका के नन्हे भैया – बहनों ने मोहा मन


*गिरिडीह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में वाटिका वर्ग के 105 नन्हे भैया-बहनों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
वाटिका के भैया-बहन राधा रानी और श्रीकृष्ण के रूप में आभूषित होकर मंच पर आए। किसी ने मुरली वादन किया तो किसी ने मनमोहक नृत्य कर कृष्ण की बाल लीलाओं की सजीव झांकी प्रस्तुत की, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालक की भूमिका में रहे आचार्य राजेश नंदन ने ‘बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया’ तथा अन्य कृष्ण भक्ति मय गीत की प्रस्तुति ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।
इस कार्यक्रम की प्रमुख अनीता मिश्रा, मोंटुसी दान रहीं, जिनके मार्गदर्शन में वाटिका की सभी दीदी ने साज-सज्जा और वेशभूषा की सुंदर व्यवस्था की।
मौके पर प्रधानाचार्य श्री आनंद कमल जी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, कर्तव्य और धर्म का संदेश देता है। वाटिका के ये नन्हे भैया-बहन ही हमारे संस्कारों के सच्चे वाहक हैं। इनके माध्यम से हम बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वाटिका प्रमुख कल्पना , गायत्री विश्वकर्मा, प्रिया विशाखा,बेबी सरकार, सीमा संघई , निधि कुमारी समेत सभी दीदी एवं आचार्य परिवार की सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की।

You may have missed