लखनऊ में अचानक धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार; गंभीर घायल

लखनऊ में अचानक धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार; गंभीर घायल

लखनऊ में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आईटी चौराहे से पहले पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के घर के पास अचानक सड़क धंस गई। सड़क धंसने से बीच सड़क पर 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बन गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार अचानक गड्ढे में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सड़क धंसने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद सड़क की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।