सोन नदी के जल बंटवारे पर झारखंड-बिहार में बनी सहमति, वर्षों पुराने विवाद के समाधान की उम्मीद

सोन नदी के जल बंटवारे पर झारखंड-बिहार में बनी सहमति, वर्षों पुराने विवाद के समाधान की उम्मीद

झारखंड और बिहार के बीच लंबे समय से लंबित सोन नदी के जल बंटवारे के मामले में अब समाधान की उम्मीद बढ़ गई है। नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में झारखंड और बिहार के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हुई। बैठक में सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों के बीच विस्तार से चर्चा हुई और सहमति की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। जल उपलब्धता, हिस्सेदारी और पानी के व्यावहारिक इस्तेमाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। यह मुद्दा कई वर्षों से दोनों राज्यों के बीच चर्चा का विषय रहा है और इसे लेकर समय-समय पर राज्य और तकनीकी स्तर पर बातचीत होती रही है।

बैठक में दोनों राज्यों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल बंटवारे से जुड़े तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं के समाधान पर जोर दिया गया। सहमति बनने को झारखंड के जल हितों के लिए अहम माना जा रहा है। इससे राज्य में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने और भविष्य की बढ़ती जल जरूरतों को पूरा करने की उम्मीद है। अब वर्षों से लंबित इस मामले में बनी सहमति के बाद सबकी नजर इसके आगे के क्रियान्वयन पर है।

You may have missed