जयराम महतो मामले को लेकर पुलिस एसोसिएशन की मंथन बैठक, 9 सूत्री मांगों पर हुआ मंथन
लातेहार में पुलिस एसोसिएशन की 9 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को आपात बैठक आयोजित की गई। पुलिस एसोसिएशन रांची के पत्रांक 220/एसो, दिनांक 1 सितंबर 2026 में पारित 9 सूत्री मांगों के आलोक में सुबह 10 बजे पुलिस केंद्र लातेहार के आवासीय परिसर में शाखा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता परिचारी प्रवर एवं शाखा अध्यक्ष राजकुमार लकड़ा ने की। इस दौरान शाखा के उपाध्यक्ष जगत प्रकाश ने 9 सूत्री मांगों के दूरगामी प्रभाव, आम सदस्यों की राय और विधिक पहलुओं पर चर्चा की।
बैठक में महासंघ की ओर से जारी निर्णय समेत 9 सूत्री मांगों के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जल्द ही पुलिस सदस्यों की आमसभा बुलाकर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राम विनय कुमार, शाखा मंत्री पंकज कुमार और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र महतो समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णय और पूरी स्थिति से प्रांतीय कार्यालय तथा लातेहार के पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया।

