जमशेदपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

जमशेदपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

जमशेदपुर। सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 11.50 रुपये बढ़कर 2925 रुपये हो गए हैं। अगस्त महीने में इसकी कीमत 2913.50 रुपये थी। कीमतों में बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के खर्च पर असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि बढ़ी हुई लागत का असर खान-पान की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 981.50 रुपये पर स्थिर रखी गई है। 10 किलो का कंपोजिट सिलेंडर 701 रुपये में मिलेगा, जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 764 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में भी 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

You may have missed