झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का दिखेगा असर

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का दिखेगा असर

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को देश के 17 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में वज्रपात की भी आशंका है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। झारखंड में रांची समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और चतरा में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम यानी जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा और खूंटी में भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।

You may have missed